पौधारोपण के लिए योजना बनाकर तैयारी करें पूर्ण : निगमायुक्त
May 10 2021
ग्वालियर। बारिश के सीजन से पूर्व शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण किए जाने के लिए विभाग अधिकारी विस्तृत योजना बनाकर पौधारोपण के लिए तैयारी पूर्ण कर लें जिससे बारिश के दौरान शहर में विस्तृत रूप से पौधारोपण किया जा सके।
उक्त आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज सोमवार को निगम मुख्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में संबंधित विभाग अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री संजय मेहता, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री मुकुल गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभाग अधिकारी उपस्थित रहे। निगमायुक्त श्री वर्मा ने विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा पर्यावरण की दृष्टि से शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। निगमायुक्त श्री वर्मा ने बताया कि शहर में जहां जहां भी पौधारोपण होना है उसकी पहले से प्लानिंग कर ली जाए तथा स्थल चिन्हित कर लिए जाएं और बड़ी साइज के पौधे रोपे जाएं तथा पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं एवं पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को दी जाएसफाई व्यवस्था को लेकर रहें गंभीरनगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में शहर की साफ सफाई व्यवस्था एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर रहें एवं लगातार सफाई व्यवस्था वह कचरा संग्रहण व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहें जिससे क्षेत्र में कभी भी कोई दिक्कत ना आए। वहीं विधानसभा बार स्थापित डिपो प्रभारियों से चर्चा करते हुए निर्णायक श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने डिपो पर वाहनों की छोटी मोटी समस्या के रिपेयरिंग की व्यवस्था रखें, यह ना हो कि हर छोटी से छोटी समस्या के लिए वाहन को वर्कशॉप तक ले जाना पड़े। डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन एवं अन्य वाहन विधानसभा स्थित डिपो पर ही रिपेयर होकर फील्ड पर पहुंच जाएं। इसके साथ ही संबंधित प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन उनकी डिपो से उस समय पर निकले और अपने निर्धारित रूट पर समय पर कार्य करेंलिफ्ट व एस्केलेटर के सर्वे के लिए गठित समिति के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा बैठक में शहर में स्थित किसी भी प्रकार की वाणिज्यक गतिविधि वाली बिल्डिंग आॅफिसेज, हाॅस्पीटल, नर्सिंग होम, उत्पादन, परीक्षण, शिक्षण, भण्डारण तथा गोदाम आदि में लगने वाली लिफ्ट व एस्केलेटर की अनुमति व उसकी आॅडिट के लिए जांच दल गठित किया गया था , उक्त जांच दल को शहर में सर्वे कर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही करनी थी एवं रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करनी थी । समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि सर्वे दल द्वारा सर्वे तो किया गया है लेकिन आज तक रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है जिसको लेकर समिति के सदस्यों प्रभारी सहायक यंत्री सिविल श्री महेन्द्र अग्रवाल, प्रभारी सहायक यंत्री मैकेनिकल श्री शैलेन्द्र सक्सेना एवं प्रभारी सहायक यंत्री इलेक्ट्रीकल श्रीमती अभिलाषा बघेल को निगमायुक्त श्री वर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
लिफ्ट व एस्केलेटर के सर्वे के लिए गठित समिति के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









