विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार जी ने बिड़ला हॉस्पिटल की लापरवाह नर्स व डॉक्टरों की एफआईआर की मांग की

May 08 2021

विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार जी ने बिड़ला हॉस्पिटल की लापरवाह नर्स व डॉक्टरों की एफआईआर की मांग की।
बिड़ला हॉस्पिटल में नर्स और डॉक्टरों की लापरवाही से श्रीमति वंदना अग्रवाल जी खत्म हो गई 7 दिन पहिले उनके पति भी खत्म हुए उनके बच्चों ने बताया कि आज उनकी माँ की तबीयत ठीक थी खाने के लिए भी बात हुई अचानक से फोन गया कि वंदना अग्रवाल जी खत्म हो गई । मौके पर ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार जी पहुँचे उन्होंने उनके पैसे हॉस्पिटल से वापस कराये कलेक्टर एवं प्रशासन भी मौके पर पहुंचा कलेक्टर साहब से विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार जी ने लापरवाही करने वाले नर्स व डॉक्टरों के के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की है। और कलेक्टर साहब ने भरोसा दिलाया है। कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी