पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना

May 07 2021

भितरवार। पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में स्थानीय भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। और वहां की सरकार के प्रति गहरी नाराजगी प्रकट की। बुधबार को नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित कमला लॉज में स्थानीय भाजपा मंडल के अध्यक्ष नितेश जैन के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां उन्होंने पिछले दिनों सम्पन्न हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में कोविड गाईड लाइन का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी के साथ धरने पर बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश जैन एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया ने कहा कि बंगाल में राजनीतिक मर्यादा तार-तार हो रही है।और वहां ममता बनर्जी  की पार्टी के द्वारा चल रहे राजनीतिक नरसंहार का घिनौना रूप देश के सामने आ रहा है। यह अविलंब बंद होना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया, महामंत्री विनोद किरार, गौरव पाठक, बंटी मोदी संतोष प्रजापति, संतोष मोदी आदि उपस्थित थे
पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना 
फोटो साथ में हैं----7