बालाजी इंडस्ट्रीज में खड़े थे ट्रक, रॉ मटेरियल में भड़की आग एक ट्रक जलकर खाक
May 05 2021
ग्वालियर। आदर्श नगर इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी की वर्कशॉप फैक्ट्री में आग लग गई। आग वहां भरी रबड़ और रॉ मटेरियल से कुछ ही मिनट में भयानक हो गई। आग बढऩे पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचाई गईं। दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत और 5 फायर ब्रिगेड पानी फेंकने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया है। एक ट्रक आधा जला है। आग बालाजी इंडस्ट्रीज में लगी थी। यहां कोल्ड एक्स कंपनी की गाडिय़ां सुधरने आती हैं।
ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में आदर्श नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बालाजी इंडस्ट्रीज है। इसके मालिक अजय जैन हैं। यहां कोल्ड एक्स कंपनी का बड़ा वर्कशॉप है। यहां करीब आधा सैकड़ा वाहन खड़े थे। इनमें से ज्यादातर ट्रक थे। एक तरफ वाहनों के टायरों की रबड़ पड़ी हुई थी। शाम 5 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से बालाजी इंडस्ट्रीज में आग भड़क गई। रबड़ से अन्य पड़े रॉ मटेरियल तक आग पहुंची तो और भड़क गई। कुछ ही मिनट में जब आग की तेज लपटें उठने लगीं तो वहां काम कर रहा स्टाफ बाहर की तरफ भागा। तत्काल दमकल दस्ते को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। पर उस समय तक एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया था और दूसरा ट्रक ने आग पकड़ ली थी। दमकल दस्ते ने एक के बाद एक 5 फायर ब्रिगेड पानी डालकर आग पर काबू पाया है। आग में कितना नुकसान हुआ है यह तो नहीं पता लगा है, लेकिन काफी नुकसान होने से दमकल दस्ते ने बचा लिया है।
समय पर आग नहीं बुझती तो हो सकता था बड़ा हादसा
वर्कशॉप में घटना के समय करीब 50 ट्रक खड़े हुए थे। कुछ में माल भी भरा था। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो वहां खड़े सभी ट्रक आग की चपेट में आ जाते। इससे हादसा और भी बड़ा हो जाता।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









