चल रही गर्म हवा, गर्मी फिर से हावी

May 05 2021

ग्वालियर। राजस्थान से चली गर्म हवाओं के कारण बुधवार को भी लोगों को गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद तो हाइवे पर चलने वाले वाहन चालकों को भी लू के थपेड़ों के कारण परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रह सकता है।
गर्मी के प्रकोप से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि सुबह बादलों की लुकाछिपी रही, लेकिन दस बजे के बाद तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में तेज गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। कोरोना के कारण एसी चलाने से बच रहे लोगों को मौसम का यह प्रकोप परेशान करता रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान 40 पार डिग्री तक बना रह सकता है। दिन के साथ रात के तापमान में भी दो से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है।