व्यवसायी की दुकान, गोदाम में रखे एक लाख रुपए के ग्लास तोड़ दिए सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदेही, पुलिस ने पकड़ा

May 04 2021

ग्वालियर। एक कांच कारोबारी को टेरर टैक्स न देना महंगा पड़ गया। बदमाश ने रात को शराब के नशे में उसके दुकान और गोदाम में घुसकर तोडफ़ोड़ कर दी। करीब एक लाख रुपए का कांच वह तोड़ गया है। कंपनी बाग रोड की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तोडफ़ोड़ करने वाला संदेही दिखा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
मुरार थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड निवासी मनीष अग्रवाल पुत्र किशनचंद्र अग्रवाल पेशे से व्यवसायी हैं। कंपनी बाग रोड पर उनकी परी डिजायनर ग्लास हाउस के नाम से शॉप है।सोमवार देर रात उनकी शॉप के पास ही रहने वाला कुश गुर्जर उनके पास आया और 10 हजार रुपए टेरर टैक्स मांगा। जब उन्होंने टेरर टैक्स देने से इनकार किया तो उस समय तो कुश गुर्जर वहां से चला गया।
रात को मनीष भी अपनी शॉप पर ताला लगाकर घर चले गए। मंगलवार सुबह पहुंचे तो देखा कि दुकान के गेट पर बाहर से और गोदाम में रखे करीब एक लाख रुपए के कांच को किसी ने तोड़ दिया है। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास छानबीन की।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदेही
पुलिस ने जब घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि देर रात कुश गुर्जर दुकान पर आया था। वहीं से एक बड़ा पत्थर उठाकर दुकान पर रखा ग्लास तोड़ा है। वह दो से तीन बार पत्थर पटकता दिख रहा है। इसका पता चलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने जब कुश गुर्जर का रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि वह पूर्व में चोरी के मामलों में पकड़ा गया था। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। घर से जानकारी मिली कि वह दोस्त के घर पर गया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने दोस्त के घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया है।
चोरी के मामले में पकड़ा गया है पहले
पुलिस ने जब कुश गुर्जर का रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि वह पूर्व में चोरी के मामलों में पकड़ा गया था। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला, वहां पर जानकारी मिली कि वह दोस्त के घर पर गया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने दोस्त के घर पर दबिश दी और उसे दबोच लिया।