एसपी ग्वालियर भी संक्रमित, थकान महसूस होने पर टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई
May 04 2021
ग्वालियर। कोरोना महामारी के बीच दिन रात सड़कों पर पुलिस से लेकर आम लोगों के लिए संघर्ष कर रहे ग्वालियर पुलिस कप्तान अमित सांघी खुद कोविड की चपेट में आ गए हैं। दो दिन पहले ही कोविड पॉजिटिव जवानों व अफसरों के घर पहुंचकर उन्होंने विश्वास दिलाया था कि वह उनके साथ हैं। हजीरा थाना पहुंचने पर उन्हें थकान महसूस हुई। सैंपल दिया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, वह डॉक्टरों की सलाह पर 4 दिन का होम आइसोलेशन में हैं। जिले का चार्ज एएसपी हितिका वासल के पास है।
लोगों को जागरूक करने से लेकर ऑक्सीजन की कमी और लॉ इन ऑर्डर के हालात में पुलिस की भूमिका निभाने वाले एसपी अमित सांघी अब खुद संक्रमित हो गए। एसपी कानून व्यवस्था बनाने से लेकर लोगों की मदद में लगे थे। अधीनस्थ की बैठक में दिशा निर्देश देने के साथ-साथ काननू व्यवस्था बिगडऩे पर उन्हें भीड़ के बीच भी जाना पड़ रहा था। यहीं नहीं, रोजाना सड़कों पर आकर अलग-अलग इलाकों में जाकर चेकिंग से लेकर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी ले रहे थे।
एसपी अमित सांघी हजीरा इलाके में पहुंचे। जब वह पैदल चलकर इलाके के हालात का जायजा ले रहे थे, तभी हल्की थकान महसूस हुई। हालांकि उन्होंने इसे हल्के में नहीं लिया। तत्काल अपना चेकअप कराया। साथ ही, कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने अधीनस्थों को जांच कराने के लिए कहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









