बेवजह सड़कों पर घूमते मिले लोग, बहाना वही काम से निकला था

May 04 2021

ग्वालियर। प्रशासन एवं पुलिस की लगातार हिदायत एवं समझाने के बावजूद लापरवाह लोग कोरोना गाइडलाइन एवं जनता कर्यू को दरकिनार कर सड़कों पर बेवजह निकल रहे हैं।
मंगलवार को पुलिस ने सख्ती की। जिन लोगों ने आने का सही कारण बताया उन्हें पुलिस ने जाने दिया और जो वाहन चालक वेवजह घूमने निकले उनसे पुलिस ने सख्ती की और जुर्माने के रूप में नगद पैसे भी वसूले। सुबह से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महाराज बाड़ा, फालका बाजार, और अन्य बाजारों में घूमें।
इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी। बाड़ा पर पुलिस को सूचना मिली कि नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार और सुभाष मार्केट में कुछ कपड़ा दुकानदार आधा शटर डालकर सामान बेच रहे हैं, ऐसे में पुलिस के जवानों ने दुकानों को चैक किया।
पुलिस ने भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर बिना किसी काम की घूमते मिले लापरवाह लोगों को पकड़कर खुली जेल में भेजा गया। बिना मास्क के भी लोग मिले। गौरतलब है कि शासन द्वारा लगाए गए जनता कफ्र्यू एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। इस दौरान भी लापरवाह लोग पकड़े जा रहे है, जो बिना जरूरी काम के सड़कों पर निकल रहे है। ऐसे लोगों को पकड़कर ओपन जेल भेजा जा रहा है।