आसाराम बापू का जन्मदिन मनाया

May 03 2021

ग्वालियर। विश्व भर में मनाए गए सन्त आशाराम बापू के 85वें अवतरण दिवस के क्रम में ग्वालियर में भी सैकड़ों साधक परिवारों ने कोरोना काल के मद्देनजर घरों में ही पूज्य गुरुदेव का अवतरण दिवस सादगी पूर्ण मनाया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। जिसमें साधकों ने घर के मंदिरों में ही पूज्य गुरुदेव के श्री विग्रह फोटो पर माल्यार्पण कर जीवन चरित्र पर आधारित आशारामायण का पाठ अपने परिवार के सदस्यों के साथ श्रवण कर भावपूर्वक भोग अर्पित किया। ततपश्चात आरती कर कोरोना मुक्ति हेतु प्रार्थना की गई।
सन्त आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के रहवासी साधकों ने भी अवतरण दिवस के निमित्त ऑडियो, वीडियो सत्संग पाठ कर सारा विश्व कोरोना मुक्त हो, भावपूर्वक प्रार्थना ए भी की गई। व्यास गद्दी, बड़ दादा, पीपल बादशाह, गुरु मंदिर की परिक्रमा के साथ, आश्रम गौशाला में गौसेवा में चारा घास अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस पुनीत अवसर पर घर बैठे साधकों के परिवारों ने पूज्य गुरुदेव के दीर्घायु एवं ससम्मान रिहाई हेतु यज्ञ हवन भी किए गए। अवतरण दिवस घर, आश्रम के रहवासी साधकों के कुशल मार्गदर्शन में मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अर्जुन भाई, कृष्णा भाई, नरेश भाई, सतराम भाई, विकास भाई सहभागी रहे।