बिना कारण बाहर घूमने वालों पर सख्ती, पकड़कर 25 लोगों के कराए कोरोना सैंपल सभी निकले निगेटिव
May 03 2021
ग्वालियर। पुलिस ने सड़कों पर सख्ती बरतना शुरू कर दी है। चैकिंग प्वाइंट लगाकर लोगों को आगे नहीं निकलने दिया जा रहा है। पुलिस ने बिना कारण बाहर घूम रहे 25 लोगों पकड़कर बड़ागांव स्थित एक कॉलेज में बनाए गए सेंटर पर पहुंचाया है। यहां सभी की कोरोना जांच कराई गई है। रैपिट एटीजन टेस्ट में किस्मत से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब लगातार इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। पर जब तक रिपोर्ट नहीं आई, इन 25 युवकों की जान हलक में अटकी रही। यदि यह पॉजिटिव आते तो उनको आइसोलेशन सेंटर भेजा जाता।
कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे और बिना कारण बाहर निकल रहे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन और सख्त होती जा रही है। अभी तक सड़क पर मुर्गा बनाना, ऊठक बैठक कराना व खुली जेल में भेजना चल रहा था, लेकिन अब पकड़े गए लोगों की कोरोना जांच कराना शुरू कर दिया है। इसके लिए मुरार के बड़ागांव सर्वधर्म कॉलेज में सेंटर बनाया गया है। शहर के चैकिंग प्वाइंट से पुलिस ऐसे लोगों को पकड़कर सेंटर पर भेजती है जो बिना किसी वजह के सड़कों पर घूम रहे होते हैं। इनको वहां रखा जाता है। जब इनकी संख्या 20 से 25 के लगभग हो जाती है तो कोरोना की जांच करने के लिए मोबाइल यूनिट को बुलाया जाता है। इनके रैपिट एंटीजन टेस्ट कराए जाते हैं।
पुलिस की कार्रवाई से लोगों में दहशत
सड़क पर पुलिस के इस तरह के तेवर के बाद दहशत है। शहर में बिना कारण निकलने वालों की संख्या कम हुई है। लोग डरे हुए हैं कि वह पकड़े गए तो उनका कोरोना टेस्ट करा दिया जाएगा। कहीं धोखे से वह पॉजिटिव निकल आए तो लेने के देने पड़ जाएंगे। इस कारण वह सड़कों पर कम ही निकल रहे हैं और कहीं जाना भी है तो गलियों से होते हुए निकल रहे हैं।
अब विचार चल रहा है कि एक-एक मोबाइल यूनिट कोरोना की जांच करने वाली शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर भी खड़ी की जाए। जिस कारण पकड़े गए लोगों का तत्काल वहीं टेस्ट कराया जा सके।
बाजार कराए खाली
सुबह 9 तक बाजारों में भीड़ बनी हुई। लोग खरीदारी करने निकल रहे हैं। पर बाजारों में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार सुबह जैसे ही 9 बजे पुलिस ने शहर के मुरार, हजीरा, बाड़ा स्थित बाजारों में खड़े लोगों को खदेडऩा शुरू कर दिया। 10 मिनट में पूरे बाजार बंद करा दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









