बेखौफ चोरों ने चलाई गोलियां, लाखों के गहने व नकदी चोरी
May 03 2021
ग्वालियर। दो मकान की दीवार तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। लाखों के गहने, नकदी समेटकर जब वह भाग रहे थे तो उनकी आहट से परिजन की नींद खुल गई। घर के सदस्यों ने चोरों का पीछा किया। इस पर बेखौफ चोरों ने गोलियां चला दीं। मकान मालिक हटता नहीं तो सीने पर गोली लग जाती। इसके बाद वह दहशत में आ गए और चोर भाग गए। घटना बहादुरपुर महाराजपुरा की है। कोरोना कफ्र्यू की सख्ती के बीच इस तरह दीवार तोड़कर चोरी फिर फायरिंग बताता है कि चोर या बदमाश इस समय कितने बेखौफ हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी दिनेश सिंह गुर्जर पुत्र बेताल सिंह गुर्जर किसान है। वह परिवार के अन्य सदस्यों साथ अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 3 बजे अचानक अंदर वाले कमरे में बर्तन गिरने की आवाज से उनकी नींद खुली। उन्होंने बाहर निकलकर देखना चाहा तो पता लगा कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। कुछ देर खटखटाने व खींचतान करने पर उन्हें दरवाजा साफी से बंधा दिखाई दिया तो दूसरे दरवाजे से बाहर निकलकर छत पर पहुंचे। यहां उनको चार युवक भागते हुए दिखाई दिए। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर पीछा शुरू किया। दिनेश को पीछे आता देख चोरों ने एक के बाद एक कई फायर कर दिए। फायर भी दिनेश को निशाना बनाकर किए गए थे, लेकिन समय पर वह सामने से हट गए और जान जाने से बच गई। इसके बाद चोरों को दूसरी ओर से घेरा तो वहां भी वह गोलियां चलाते हुए भाग गए।
लौटे तो पता लगा कि दीवार तोड़कर हुई चोरी
इसके बाद जब दिनेश वापस घर लौटे तो देखा कि घर के पीछे की तरफ से दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसे हैं। उनके घर में रखे जेवरात और रुपए ले गए है। अभी वह अपने घर की जांच कर ही रहे थे कि पता लगा कि पास ही रहने वाले चचेरे भाई रामकेश सिंह गुर्जर पुत्र संतोखी लाल गुर्जर के घर पर भी चोरी हो गई है और चोर उनके घर में भी दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। साथ ही चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
चोर दिनेश सिंह के घर से 50 हजार रुपए नगदी, 5 तौला सोने के गहने के साथ ही अन्य सामान ले गए हैं वहीं रामकेश के घर से 1 लाख 36 हजार रुपए नकद, 4 तौला सोना अन्य अन्य सामान पार कर ले गए है।
कार और बाइक से आए थे चोर
दिनेश सिंह ने बताया कि चोर उनके घर वारदात के लिए एक चार पहिया वाहन व बाइक से आए थे और डोंगरपुर की तरफ भागे हैं। पुलिस अब चोरों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे चोरों या उनके वाहनों के संबंध में कोई सुराग लग सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









