कांग्रेस ने वार्ड तीन में कराया सेनेटाइजेशन

May 02 2021

ग्वालियर। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य आज वार्ड तीन के कई क्षेत्रों में कराया गया। इस दौरान साफ़-सफाई और सेनेटाइजेशन पर क्षेत्र के लोगों से चर्चा की गई। यहां सफाई पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया।
साथ ही कहा कि जिन इलाकों में सेनेटाइज किया जा रहा है वहां के लोगों को कोविड संक्रमण से बचाने जागरुक भी कर रहे हैं। क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर मशीन से भवनों को सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं कन्टेनमेंट जोन में स्प्रे मशीन से सेनेटाइज किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता विक्रम शर्मा, अमित नायक, सौरभ त्रिपाठी, पूरन कुशवाह, दीपक पाराशर, और मधुर शर्मा मौजूद रहे।