मौसम हुआ खुशनुमा, तेज हवा चलने से मिली राहत

May 02 2021

ग्वालियर। ग्वालियर अंचल और आसपास के जिलों में हवा के चक्रवात बनने से मौसम सुहाना हो गया है। तेज हवाएं चलने से गर्मी और चिलचिलाती उमस से लोगों को राहत मिल गई है। मौसम के इस मिजाज से मई माह की शुरूआत में मानसून पूर्व की गतिविधियों की शुरूआत भी हो गई है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के कारण अरब सागर से नमी आने लगी है। इस वजह से बादल छाने लगे हैं। हालांकि तापमान बढ़ा हुआ रहने और उसके मुकाबले वातावरण में आद्रता कम होंने के कारण धूल भरी तेज हवाएं तो चल रही है, लेकिन बौछारें नहीं पड़ रही हैं। इस तरह की स्थिति अभी तीन-चार दिन तक बनी रह सकती है। बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है।