लाल भवन पर फहराया झंडा

May 02 2021

ग्वालियर। सीटू कार्यालय पर मजदूर दिवस पर किसान सभा के राÓय उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने झंडा फहराया। सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास गोस्वामी ने कहा कि किसान पांच महीने से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। किसान नेता अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान हालातो में एक बार फिर साबित हो गया है कि एक बेहतर समाज व्यवस्था केवल समाजवादी व्यवस्था और सरकारें ही दे सकती है, केरल राÓय इसका मुख्य उदाहरण है। राहत कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्वालियर में अपनी पूरी क्षमता के साथ पीडि़त मानवता के हित में कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कमलेश शर्मा, मनोज, भगवान दास सैनी, श्याम यादव, राजेन्द्र सविता, गणेश राठौर आदि उपस्थित थे।