पुलिस के सख्ती के बाद भी लोग बेपरवाह सुबह से कई लोगों के काटे चालान, बसों को रोका

May 02 2021

 ग्वालियर। कोरोना कफ्र्यू के नियमों का पालन कराने पुलिस को अब सड़कों पर जमकर मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार को प्रतिबंध होने के बावजूद सुबह से ही लोगों की सड़कों पर आवाजाही देखने को मिली। महाराज बाड़ा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने अभियान चलाकर आवाजाही बंद कराई। इस दौरान व्यवसायिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप रहीं। उपनगर ग्वालियर, गोला का मंदिर और मुरार क्षेत्र में सुबह से दुकानें पूरी तरह बंद रहीं लेकिन, वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रही। महाराज बाड़ा के आसपास बड़ी संख्या में वाहनों से लोग आते-जाते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद यहां पुलिस बल ने पहुंचकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई। 
इधर बड़ी संख्या में बिना मास्क लगाए लोगों से जुर्माना वसूला। इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ फुटकर दुकानें खुली हुई थीं। पुलिस ने पहुंचकर दुकानों को बंद कराया। मुरार के सदर बाजार क्षेत्र में भी पुलिस ने सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूल किया। फूलबाग में पुलिस बल ने बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को वापस भेजा। इस दौरान कई लोगों को चेतावनी दी गई।
सख्ती के बाद भी उल्लंघन
कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए पुलिस तथा प्रशासन जहां दिन रात पसीना बहाकर लोगों को बिना बजह बाहर घूमने से मना कर रही है और घरों में रहने की अपील कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग बिना वजह सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं प्रमुख मार्गों पर जहां पुलिस कोरोना कफ्र्यू का सख्ती से पालन करा रही है वहीं गली मोहल्लों तथा कुछ बाजारों में आज भी लोग बिना वजह घूमते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने डंडे फटकारे
लोगों की यह लापरवाही अन्य लोगों पर भारी पड़ सकती है। कुछ बाजारों और गली-मोहल्ले की दुकानों में दुकानदार पुलिस की जाते ही आधा अधूरा शटर खोलकर दुकानदारी करते नजर आए।
दोपहर के समय भीषण गर्मी के कारण वैसे ही कर्यू से नजर आया लेकिन लोग फिर सड़कों पर दिखाई देने लगे पुलिस के द्वारा पूछने पर वह तरह-तरह के बहाने भी बताते नजर आए।