एसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी विदाई

May 01 2021

ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। इस दौरान एएसपी श्रीमती हितिका वासल के साथ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण इस प्रकार हैं। सउनि निहाल सिंह, प्रआर सुल्तान सिंह, उदय प्रताप सिंह, आरक्षक विष्णु शरण मिश्रा।