सर! अंकल की तबीयत खराब है, अस्पताल ले जाना है कोरोना कफ्र्यू में सड़क पर आने लोग बना रहे हैं तरह-तरह के बहाने
May 01 2021
ग्वालियर। शनिवार सुबह आठ बजे। स्थान हजीरा चौराहा- पुलिस ने एक वाहन चालक को रोककर कोरोना कफ्र्यू में घर से बाहर निकलने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि - सर! अंकल की तबीयत खराब है, उन्हें अस्पताल ले जाना है। मजबूरी है, जल्दी जाना है। पुलिसकर्मी ने उसकी बात को गंभीर समझा।108 एंबुलेंस भेजने के बात कहकर अंकल का नंबर और घर का पता पूछ लिया। पुलिसकर्मी का ये जवाब सुनकर एक बार को युवक सकपका गया। सवाल और जवाब के फेर में वह ऐसा फंसा कि उसके झूठ की पोल खुलने में देर नहीं लगी। पुलिस उस पर कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन उसके करियर को देखते हुए उसे वापस लौटा दिया गया। ये बानगी है लॉकडाउन में घर से बाहर आने को बनाए जा रहे बहानों की।
शहर के कई बैरियर पर पुलिसकर्मियो के साथ खड़े होकर वाहन चालकों के सड़क पर आने की वजह सुनीं। अधिकांश लोगों के बाहर आने का आधार मेडिकल था। कुछ दवा का पर्चा तो कुछ दवा के खाली पैकेट लेकर लेकर आए थे। ऐसे लोगों को आगे जाने की इजाजत दी जा रही है। इधर सराफा बाजार में पुलिस ने स्कूटी से जा रहे एक युवक को रोक लिया। घर से बाहर निकलने का कारण पूछा तो उसने जेब से निकालाकर मेडिकल का पर्चा दिखाया। पुलिसकर्मी ने हाथ में लेकर डेट पर नजर डाली तो उस पर नवंबर की डेट थी।
यहां कोई रोकने वाला ही नहीं मिला
सुबह 9 बजे शिन्दे की छावनी के सामने बेरिकेडिंग पर कोई पुलिसकर्मी जांच नहीं कर रहा था। यहां पर लोग बिना रोक टोक आ- जा रहे थे। यहीं स्थिति बहोड़ापुर समेत अन्य स्थानों पर देखने को मिली, हालांकि सभी जगह पुलिस कर्मी मौजूद थे, लेकिन उनके द्वारा कोई पूछताछ या जांच नहीं की जा रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









