कोरोना मरीजों के लिए हुरावली में शुरू हुआ आइसोलेशन सेंटर
May 01 2021
ग्वालियर। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जो मरीज व्यवस्थाओं की कमी और मेडिकल सुविधाओं को लेकर होम आइसोलेट नहीं हो सकेंगे, उनके लिए हुरावली पर शहर का पहला आइसोलेशन सेंटर चालू हो गया है। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने अपनी इमारत में इस 40 बिस्तर के सेंटर को शुरू किया है। जहां 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं और आपात स्थिति के लिए ऑक्सीजन की भी व्यवस्था रहेगी।
श्री गोयल ने बताया कि जो लोग नियत अवधि के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होते हैं और कुछ दिन के लिए उनको आइसोलेशन में रहना होता है। ये सेंटर ऐसे लोगों लिए संजीवनी का काम करेगा। सेंटर में डॉक्टरों के साथ मेडिकल स्टाफ व दूसरे कामों के लिए भी स्टाफ पूरे टाइम तैनात रहेगा। साथ ही मरीजों के खाने, नाश्ते के भी इंतजाम होगा।
अस्पतालों पर दबाव होगा कम- इंदापुरकर
सेंटर का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण जेएएच जिला चिकित्सालय एवं निजी अस्पतालों में बेड का संकट बना हुआ है। ऐसे में यह आइसोलेशन सेंटर काफी मददगार साबित होगा। इससे अस्पतालों पर मरीजों का दबाव काफी हद तक कम होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









