संक्रमण बढऩे के साथ ही पुलिस आई एक्शन मोड में

Apr 30 2021

ग्वालियर। प्रदेश के साथ-साथ शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और केन्द्र सरकार से मिले नए निर्देशों के बाद पुलिस एशन मोड़ में आ गई। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस बल ने शहर के बाजारों और सड़क पर बेबजह घूम रहे लोगों पर शिकंजा कसते हुए ना सिर्फ उन्हें खदेड़ा बल्कि जरूरत पड़ी तो बल का भी प्रयोग किया और लोगों को घरों में रहने की नसीहत दी। इस दौरान कई स्थानों पर दुकानें सील करने की कार्रवाई भी की गई। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से सुबह उस बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया और इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए।
कोविड-19 के संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए ग्वालियर जिले में आगामी 7 मई तक जनता कफ्र्यू लागू रहेगा। जनता कफ्र्यू के दौरान जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन सती के साथ हो, यह भी सुनिश्चित किया जायेगा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर की अध्यक्षता में कलेट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिये प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन सती के साथ करने का निर्णय लेने के साथ ही शहरवासियों को जन जागरूकता के माध्यम से भी कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे में सहयोगी बनने की अपील की गई। 
क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में शादी समारोह एवं अन्य समारोह को सार्वजनिक तौर पर करने की रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया। शादी समारोह एवं अन्य आयोजन नागरिक अपने घरों पर निर्धारित संख्या में ही कर सकेंगे। इसके साथ ही बैंड-बाजे और आतिशबाजी के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बैठक में कहा है कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण की चैन को रोकने के लिये कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिबंधात्मक आदेश विस्तार से जारी किया जायेगा। जिसमें सभी प्रकार के प्रतिबंध एवं जिन वस्तुओं के विक्रय के लिए छूट रहेगी, उनका उल्लेख किया जायेगा।
उन्होंने ग्वालियर में ऑसीजन प्रबंधन के साथ-साथ रेमडेसिविर इंजेशन की उपलधता और उसके वितरण की प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक में क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। जिन पर पूर्ण गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।