रात्रि में ग्वालियर आए इंजेक्शन के बॉक्स
Apr 29 2021
ग्वालियर। कोविड मरीजों के लिए रेमिडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा निरंतर इंजेक्शन की खेप ग्वालियर एवं संभाग के जिलों के लिए भेजी जा रही है इसी के तहत गत रात्रि ग्वालियर संभाग के लिए इंजेक्शन के बॉक्स प्राप्त हुए। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रात्रि में प्राप्त हुए इंजेक्शन के बॉक्स ग्वालियर सहित आसपास के जिलों के लिए भी है जोकि निर्धारित मात्रा अनुसार सभी जगह वितरित किए जाएंगे एवं मेडिकल कॉलेज व अन्य अस्पतालों में भी इंजेक्शन वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इंजेक्शन वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया गया है जिसके तहत जितने भी इंजेक्शन जिस अस्पताल को दिए जाएंगे उसकी सूची भी सार्वजनिक की जाएगी। विगत दिवस वितरित किए गए इंजेक्शन की सूची जनसंपर्क विभाग एवं सोशल मीडिया के माध्यमों से सार्वजनिक की गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









