कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग को पार कर आ-जा रहे लोग
Apr 29 2021
ग्वािलयर। कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है, लेकिन जिले में यह कंटेनमेंट जोन पूरी तरह से हवा-हवाई ही साबित हो रहे हैं। बैरिकेड को पार कर लोग आसानी से आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का फैलाव का खतरा बरकारर बना हुआ है वहीं पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियों की यहां गैर मौजूदगी लोगों को भारी न पड़ जाए।
बता दें कि बुधवार को 1147 डिस्चार्ज हुए थे और 920 संक्रमित मिले थे। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। गाडवे की गोठ चौराहे को संक्रमण मामला सामने आने पर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया था, लेकिन यहां पर लोग बेरीकेड को पार कर आवाजाही कर रहे है।
इसी प्रकार सराफा बाजार में भी कंटेनमेंट घोषित किया गया, लेकिन यहां भी लेागों की लापरवाही देखने को मिली। वहीं कंटेनमेंट जोन में रहने वाले कई लोग बाहर आकर अपनी- अपनी दुकानें भी खोल रहे थे। पतली गलियों व एक दूसरे से छतों आदि से होकर लोग आज भी आवाजाही कर रहे हैं। जो कभी भी बड़े खतरे का कारण बन सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









