लगातार बढ़ रहा संक्रमण, लोग कर रहे मनमानी
Apr 28 2021
ग्वालियर। प्रशासन द्वारा 30 अप्रैल तक जनता कफ्र्यू लगाया गया है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को नौ बजे तक ही खोलने की अनुमति है। लेकिन कई दिनों से शादी आयोजन होने के कारण कई स्थानों पर कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। बुधवार को नई सड़क पर कई दुकानदार आधे शटर डालकर दुकानदारी करते रहे। मुरार, गोले का मंदिर और लश्कर क्षेत्र में में थोक दुकानों के साथ खेरीज दुकानें भी आधी-अधूरी खुली रही और दुकानदार आधा शटर डालकर दुकानदारी करते रहे। अगर कोई प्रशासन की गाड़ी निकलती तो खेरीज दुकानें बंद हो जाती और गाड़ी के जाते ही फिर से खुल जाती।
प्रशासन की सख्ती के कारण खेरीज दुकानों का खुलने-बंद होने के सिलसिला देखने को मिला। हालांकि शहर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें दिन भर गश्त कर रही है और बाजार में खुली मिली दुकानों को बंद कराया गया। इधर कई स्थानों पर गली-मोहल्ले की दुकानें लोग खोले रहे। दुकानों को आधा खुला देखकर आसपास के लोग भी सामान खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच गए और लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। जिन को काम था वे भी घर से बाहर दिखाई दे रहे हैं। शहर की पॉश कॉलोनियां पूरी तरह से सन्नाटे के आगोश में डूबी दिखाई दे रहीं। वहीं, बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को कई चौराहे पर पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। हालांकि, इलाकों में कफ्र्यू के दौरान भी तमाम लापरवाह लोग जमा होकर गप्पें मारते नजर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









