संक्रमण के डर से दो माह पहले कराए आरक्षण को करा रहे कैंसल
Apr 28 2021
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण के चलते स्पेशल ट्रेनों में लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। लोगों ने अपने घूमने के प्लान कैंसिल कर दिए हैं। रिर्जवेशन काउंटर पर आरक्षण कराने वालों से ज्यादा आरक्षण रद्द कराने वालों की संख्या अधिक है। गतिमान और शताब्दी एक्सप्रेस समेत तमाम स्पेशल ट्रेनें खाली दौड़ रही हैं।
स्थानीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षण कार्यालय से पिछले पंाच दिनों में बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए हैं। पिछले साल लॉकडाउन के बाद एक जून से रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। अप्रैल में भी रेलवे ने तमाम स्पेशल ट्रेनों को पटरी पर दौड़ाया। इसमें गतिमान एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू कर दिया गया। संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ लोगों ने घूमने के प्लान भी बना लिए थे। लेकिन अब संक्रमण बढऩे के बाद आरक्षण तेजी से रद्द कराए जा रहे हैं। गतिमान और शतादी एक्सप्रेस को भी यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इस दौरान केवल लंबी दूरी वाली ट्रेनों में ही यात्री सफर कर रहे हैं। जिनमें प्रवासी मजदूरों की संख्या अधिक है। यात्रियों की संख्या कम होने के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन बंद भी कर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









