कोरोना मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नहीं दिया शव, परिजन बैठे धरने पर

Apr 28 2021

ग्वालियर। बुधवार सुबह को माहेश्वरी नर्सिंग होम में कोरोना संक्रमण से हरिओम पटेल नामक एक व्यति की मौत हो गई। उक्त मरीज कुछ दिन पहले संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुआ था और लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक का परिवार बेहद गरीब है। सुबह के समय उसकी मौत की सूचना पर परिवार के लोग इकट्ठा हुए तो अस्पताल प्रबंधन ने शव यह कहकर देने से मना कर दिया पहले बिल का भुगतान करो। परिवारजनों ने कहा कि वह गरीब है इतना पैसा नहीं दे सकेंगे।
इस पर माहेश्वरी अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को हड़कना शुरू कर दिया। इससे क्षुध होकर परिजनों ने अस्पताल गेट के बाहर धरना देना शुरू कर दिया।