फालतू घूमने पर फटकार

Apr 28 2021

ग्वालियर। कोरोना कफ्र्यू के दौरान शहर की सड़कों पर घूमने वाले लोगों को कोरोना से बचाने के लिए पुलिस ने उनकी जमकर फटकार लगाई। पुलिस ने बिना मतलब के शहर में घूमने वाले लोगों को घर भेजा। वहीं कई राहगीरों के चालान भी बनाए। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए पुलिस के जवान लगातार तेज धूप में चौराहों पर खड़े होकर लोगों को बिना मतलब सड़क पर घूमने से रोक रहे हैं। 
लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले और पुलिस की कड़ाई के बाद भी शहर के लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को बिना मतलब के घूमने वाले दर्जनों से अधिक लोगों के चालान पुलिस ने काटे। वहीं किराने की आड़ में खुलीं कई दुकानों को पुलिस ने बंद कराया।