बुधवार सुबह से धूप ने खाल उधेड़ी
Apr 28 2021
ग्वालियर। इस गर्मी के सीजन में बुधवार सुबह से ही सूरज के तेवर इतने अधिक तल्ख रहे कि धूप ले खाल उधेडऩी शुरु कर दी गर्मी के कहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह साढ़े आठ बजे ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था और साढ़े ग्यारह बजे तो यह 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके बाद तो फिर कोई घर से बाहर निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा सका, यही नहीं फिजा से शीतलता टोटल गायब रही तो फिर लपट ने भी अपनी बाजी खेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, गर्म हवा गाल पर तमाचे मारने का अहसास करा रही थी।
पश्चिमी विक्षोभ के अचानक कमजोर पड़ जाने के कारण उत्तरी हवा का प्रवेश रुक गया वहीं पूर्वी राजस्थान से गर्महवा का प्रवेश हो गया, इसके साथ ही नमी ने भी गति हासिल कर ली, जो शीतल हवा के शहर में प्रवेश पर रोक लगा रही हैं, मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल रात के पारे में ज्यादा अंतर नहीं आएगी, लेकिन दिन का पारा अब लगातार बढ़ेगा। आज गर्मी के कारण लोग टोटल घरों में कैद हो गए तो फिर सड़कों पर सबदस्त सन्नाटा पसर गया। हालात यह बन गए कि थोड़ी देर धू में रुका जाए को खाल झुलस जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









