कोरोना संक्रमितों के घर-घर जाकर निगम कर रहा सैनिटाइजेशन

Apr 27 2021

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु संक्रमित व्यक्तियों के घर पर एवं सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शहर में अभियान चलाकर सभी सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर छिड़क कर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। निगम के अमले द्वारा सभी कैंट एमेंट क्षेत्रों में एवं कोरोना संक्रमित नागरिकों के घरों व आसपास के घरों को सैनिटाइजेशन करने का कार्य किया जा रहा है। निगम अमले द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एटीएम, कियोस्क आदि को सैनिटाइजड किया जा रहा है।
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि शहर के नागरिक कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करें और घर से बाहर ना निकले तथा जहां भी जाएं मास्क लगाकर जाएं और सैनिटाइजर का उपयोग करें व सुरक्षित रहें।