मंगलवार को फिर पहुंचे रेमेडेसिविर इंजेक्शन ग्वालियर
Apr 27 2021
ग्वालियर। कोरोना के इलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रेमेडेसिविर इंजेक्शन सहित अन्य जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को विशेष विमान से ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए फिर से रेमेडेसिविर इंजेक्शन ग्वालियर विमानतल पर पहुंचाए गए हैं।
यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रेमेडेसिविर इंजेक्शन के डिब्बे रिसीव किये।
ग्वालियर जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत रेमिडेसिविर इंजेक्शन मुहैया कराने के लिए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने विशेष व्यवस्था बनाई है। यह सभी इंजेक्शन आवश्यकता के आधार पर शासकीय एवं निजी चिकित्सालय को दिए जाएंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्वालियर शहर में कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य को जल्द ही ठीक करने के लिए इंजेक्शन एवं ऑक्सीजन की सप्लाई निरंतर जारी रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









