माकपा ने शुरू किया कोविड राहत कार्य

Apr 27 2021

ग्वालियर। कोरोना महामारी पूरे देश सहित हमारे ग्वालियर में भी कहर बरपा रही है। देश के शासकों व राज्य सरकार की नाकामीयों ने इस कष्ट को और बढा दिया है। जो मौते हो रही है इनमें से आधे लोगो को बचाया जा सकता था अगर हमारे पास पर्याप्त मात्रा में मेडिकल सुविधाएं, एवं दवाईयां होती, इस अपराधिक लापरवाही के लिए सत्ताधीशों को देश और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिये। पूरे देश भर में वामपंथी शासित एक मात्र राज्य केरल है जिसने समय से पहले ऑक्सीजन की व्यवस्था की है और आज हर जिले में कोविड अस्पताल एवं ऑसीजन की कोई कमी नही है। आज केरल दूसरे राज्यों को भी ऑक्सीजन भेज रहा है। ग्वालियर से हालात भी बद से बदतर हो रहें है दवाईयों की कालाबाजारी चरम पर है, आक्सीजन की कमी से लोग दम तोड रहें है।
भाजपाई मंत्री और नेता कितने भी गाल बजा ले लेकिन हकीकत यह है कि स्वंय उनकी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष को भी दवाईयों के लिए मंत्री के घर के बाहर धरना देना पड रहा है। इस विकट परिस्थतियों में माक्र्सवादी कयुनिस्ट पार्टी ने राहत कार्य शुरू किये है। जो भी मरीज सुपर स्पेशियलिटी में भर्ती है उनके परिजनों को दोपहर का भोजन उपलध कराया जायेगा। जो भी कोरोना पेशेंट होम आईशोलेशन में है और उन्हे भोजन की आवश्यकता है उनके लिए भोजन उपलध कराया जायेगा इसके लिए 7415363872 इन नंबर पर फोन किया जा सकता है। पत्रकार वार्ता के माध्यम से हम सभी डाक्टर्स, नर्सेस, अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ सहित उन सभी का धन्यवाद करना चाहतें है जो इस महामारी में जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर है।