सपना चैधरी ने कहा, ‘‘एण्डटीवी का शो ‘मौका-ए-वारदात‘ एक ऐसा शो था जिसे मैं मना नहीं कर सकती थी‘‘
Apr 27 2021
एक ऑल राउंडर हस्ती और अपने डांस से सनसनी मचाने वाली, सपना चैधरी ने कुछ वर्षों में ही मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। एण्डटीवी के शो ‘मौका-ए-वारदात‘ से अपना डेब्यू करने वाली हरियाणा की आंधी ने इस शो और अपनी भूमिका के बारे में खुलकर बात की।
1. आपने ‘मौका-ए-वारदात ‘से टेलीविजन सीरीज में डेब्यू किया? इस शो को करने के लिए आपको किस चीज ने प्रेरित किया?
हर कलाकार हमेशा ऐसे अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में रहता है, जो बिलकुल अलग हो और उसमें वह अपनी पहचान बना सके। जब भी मेरे करियर की बात आयी, मैंने हमेशा ही जिम्मेदारी के साथ फैसला लिया। ‘मौका-ए-वारदात‘ एक ऐसा शो था जिसे मैं मना नहीं कर सकती थी। जब मैंने इस कांसेप्ट को सुना और शो के नेचर को समझा, तो मुझे जिस चीज ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वो था मेकर्स का सबसे खतरनाक अपराधों को प्रस्तुत करने का तरीका। लोगों को अकल्पनीय और दिल दहला देने वाली आपराधिक कहानियों पर यकीन दिलाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया।
2. हमें अपनी भूमिका के बारे में बताएं। ‘मौका-ए-वारदात‘ में आपको क्या पसंद है?
आप मुझे सूत्रधार बोल सकते हैं। जैसा कि आपने देखा होगा, मैं कुछ बेहद पेचीदा अपराध की कहानियों की भूमिका पेश करती हूं। खुद को मजबूत नेतृत्व वाली महिला के तौर पर दर्शाने पर गर्व महसूस होता है। एक ऐसी महिला जो अपराधों और अपराधियों के बारे में बात कर सकती है, जबकि अभी भी महिलाओं को एक कमजोर जेंडर माना जाता है। उन्हें गलत के खिलाफ आवाज उठाने से रोका जाता है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये लोगों की रूढ़िवादी सोच मिटाने में मदद करेगा। इसके अलावा, ‘मौका-ए-वारदात‘ की यह बात भी इसे और अधिक दिलचस्प बनाती है कि एक नायिका हर एपिसोड में रहस्य का खुलासा करने और उन अविश्वसनीय अपराधों की गुत्थी सुलझाने में मदद करती है।
3. इस शो से क्राइम थ्रिलर में आपने अपना डेब्यू किया है। चूंकि यह शैली आपके लिए बिलकुल नई थी तो क्या आपने इसके लिये किसी तरह की तैयारी की थी ?
जब भी बात तैयारियों की आती है तो आईना मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। मैं अक्सर आईने के सामने खड़े होकर अपने डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन का अभ्यास करती हूं। इसलिए इस शो में अपनी टोन और एक्सप्रेशन को परफेक्ट बनाने के लिए भी मैंने ऐसा ही किया था। इसके अलावा मैंने अपनी आवाज में बदलाव की स्किल्स पर भी ध्यान दिया, ताकि मैं दर्शकों को खुद के साथ जोड़ पाऊं।
4. किसी अपराध का कोई निजी अनुभव(वर्तमान या अतीत में)या फिर आपके द्वारा देखी गई कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसने आपको एक नागरिक के रूप में अधिक चैकन्ना और सतर्क बना दिया?
मैं ये नहीं कह सकती कि मैंने किसी जघन्य अपराध का अनुभव है, लेकिन एक ऐसी घटना है जो आज भी मुझे याद है। उस घटना ने मेरी आंखंे खोल दी थीं। मुझे जल्द ही इस बात का अहसास हो गया कि इरादे किसी भी अपराध को पहचानने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेरे पड़ोस में एक बहुत ही साधारण परिवार रहता था और उनके बारे में कुछ भी अजीब नहीं था। लेकिन एक दिन, यह जानकर मुझे बहुत धक्का लगा कि कई सालों से वो अपनी बहू की गालियां सहते आ रहे थे। वह बहुत ही हैरान करने वाला था और उस घटना ने मेरे विश्वास को इतना हिलाकर रख दिया। मैं अपने आस-पास के लोगों को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो गयी हूं।
5. क्राइम जोनर हमेशा से हर उम्र की महिला दर्शकों को पसंद आता रहा है। आपको क्या लगता है इसके पीछे क्या कारण हो सकता है?
हर जोनर में रोमांच का अनुभव और दर्शकों में आगे घटने वाली घटना को जानने की उत्सुकता उतनी ही प्रचलित है। मुझे ऐसा लगता है कि सारी होम मेकर महिलाओं को क्राइम शोज़ पसंद आते हैं। इससे उन्हें यह समझने में भी मदद मिलती है कि हमारे जीवन में सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है।
6. मां बनने के बाद आपकी जिंदगी कैसी चल रही है?
मेरे पैर जमीं पर नहीं पड़ रहे हैं। निश्चित रूप से यह पूरा अनुभव ही बहुत खास रहा है। अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हालांकि, मेरा ज्यादातर समय काम में चला जाता है, लेकिन मैं इस बात का ध्यान रखती हूं कि अपने बच्चे के लिये ज्यादा से ज्यादा समय निकाल सकूं, ताकि उसे वह दुलार और देखभाल दे पाऊं, जिसकी उसे सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके अलावा, मेरे पति और मेरे परिवार के सदस्यों ने इस सफर को मेरे लिए आसान बनाने में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।
7. दर्शकोंध्पाठकों के लिए आपका कोई मैसेज?
सुरक्षा सबसे पहले आती है और आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में, हम अक्सर अनजाने में इसे अनदेखा कर देते हैं। हमेशा सतर्क रहना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि अपराध किसी चेहरे या फिर चेतावनी के साथ नहीं आता। ‘मौका-ए-वारदात‘ को भी इसी मकसद के साथ लाॅन्च किया गया कि लोगों को हर दिन उनके आस-पास घटने वाली हैरतअंगेज तथा अविश्वसनीय अपराधिक घटनाओं को लेकर सावधान किया जा सके। इसके अलावा मैं अपने सभी प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहूंगी। साथ ही उन दर्शकों का भी जिन्होंने हमें ढेर सारा प्यार दिया और हमारी सराहना की।
देखिए, सपना चैधरी को ‘मौका-ए-वारदातष् में हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









