सालासर में आग, लाखों का माल खाक
Apr 26 2021
ग्वालियर। गर्मी के साथ ही शहर में आगजनी का घटानाएं बढऩे का सिलसिला शुरु हो गया है। रविवार सोमवार की दरमियानी रात सिटी सेंटर स्थित सालासर मॉल की दूसरी मंजिल पर बने एक विशाल शोरूम में भीषण आग लग जाने से इसमें रखा लाखों रुपए कीमती सामान जलकर खाक हो गया, वहीं बिल्डिंग को भी क्षति पहुंची है। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे, क्योंकि इसी शोरूम से लगी कई महंगें सामान की दुकानें भी हैं आग की लपटें वहां तक पहुंचने लगीं थी।
चूंकि इन दिनों कोरोना कफ्र्यू के कारण बाजार बंद हैं, ऐसे में यहां तैनात चौकीदार भी बाहर आकर सो गए थे, पहले तो यहां से धुआं उठा, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं चली जब मॉल से आग की लपटें उठने लगीं तो चौकीदारों की नींद टूटी और उन्होंने इसकी सूचना पहले शोरूम संचालक फिर फायर ब्रिगेड को दी। तब तक आग बेकाबू हो चुकी की, आग की जानकारी मिलते ही अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए, जिससे यहां अफरा- तफरी का माहौल बन गया।
आग का कारण अज्ञात
आग कैसे लगी इसका कोई भी कारण दमकल विभाग नहीं बता सका है, लेकिन वह आगजनी से बड़े नुकसान की बात जरूर करह रहा है। वहीं गनीमत यह रही कि आग मॉल में आगे नहीं फैली, वरना हादसा बेहद भयावह हो सकता था।
तुरंत पहुंची दमकल मौके पर
आग की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाडिय़ां मुख्यालय से तुरंत मौके पर पहुंचाईं गई, लेकिन इस शोरूम का प्रवेश पीछे की ओर से था, जिससे पहले तो दमकल की गाडिय़ों को यहां तक पहुंचने में काफी परेशानी आई, जिस पर बिना समय गंवाए दमकल कर्मियों ने तुरंत पाइप डालकर आग पर पानी फैंकना शुरु कर दिया, लेकिन आग इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि पानी डालने के बाद और भड़क रही थी, इस तरह दो गाड़ी पानी डालने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तब दो और गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं, लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग रात दो बजे लगना बताया गया है, वहीं इस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को सुबह हो गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









