मंत्री के बंगले के बाहर धरने पर बैठे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

Apr 26 2021

ग्वालियर। रेमडेसिविर इंजेशन और ऑक्सीजन की कमी होने पर मरीजों के परिजन बेहद परेशान है। इस संबंध में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन किया और वहीं बिस्तर लगाकर लेट गए। उसके बाद मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मौके पर पहुंचकर इंजेशन की पूर्ति करने का आश्वासन दिया।