960 किलो ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर पकड़ा

Apr 26 2021

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच ने प्याज से भरे ट्रक में 960 किलो ग्राम गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है, वहीं तस्कर भी दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार सिथौली पुल के पास एक ट्रक डबरा की ओर से आता दिखा पुलिस टीम द्वारा ट्रक को रोकने पर ट्रक डायवर ने ट्रक को, भगाने का प्रयास किया। जिसे क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। ट्रक की तलाशी लेने पर प्याज से भरे ट्रक के बीच गांजे से भरे 32 बोरों में कुल 960 किलो ग्राम गांजा कीमती डेढ़ करोड़ रूपये को जप्त किया गया। गिरफ्तार ट्रक ड्रायवर के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में प्रकरण पंजीबद्ध कर उससे गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।