ग्वालियर से भिण्ड जा रही बस जली, बड़ा हादसा टला , 35 यात्री सुरक्षित
Apr 26 2021
ग्वालियर। भिण्ड के गोहद थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह 5.30 बजे ग्वालियर-इटावा हाईवे पर एक बस आग की लपटों में फंसकर जलकर खाक हो गयी। यह घटना उस वक्त की है जब बस ग्वालियर से भिण्ड की ओर जा रही थी। इस बस में 35 यात्री सवार थे और बस हादसे में सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। परन्तु यात्रियों का सामान जल गया है।
सोमवार की सुबह 5 बजे ग्वालियर से बस एमपी30पी1017 रवाना हुई। यह बस गोहद थाना क्षेत्र के डांग गांव के पास हाईवे पर पहुंची। तभी बस ने एक ट्रक को ओवरटेक किया। बस सीधी गलत साइड जा पहुंची। दूसरी साइड एक परिवार अपनी बाइक से ग्वालियर जा रहा था। बाइक पर भिंड अटेर रोड निवासी सत्यकाश शर्मा उनकी पत्नी सीमा शर्मा और 2 बच्चे कौशिक(4), कौशिकी (6) ग्वालियर के लिए जा रहे थे।
बस की टक्कर से बाइक सवार परिवार खाई में जा गिरे। इसी समय बस के नीचे बाइक आ गई। यह बस के नीचे बाइक आने से वो करीब घसीटती हुई सड़क पर 40 से 50 फीट तक गई। बस के नीचे बाइक सड़क पर घसीटते समय पेट्रोल टैंक फट गया और जिससे सड़क पर पेट्रोल के साथ बाइक घसीटते हुए गई। इसी दौरान सड़क के निकली चिंगारी ने पेट्रोल को पकड़ लिया। जिसे बाइक में लास्ट हुआ और कुछ ही सेकंडों में बस में आग लग गई।
जैसे ही बस में आग लगी चालक ने बस रूकी और सवारियों में भगदड़ मच गई। इस घटना में बस जलकर खाक हो गई। हादसे में सवारियों पूरी तरह सुरक्षित है। परंतु उनका सामान जलकर खाक हो गया। सजगता से यात्रियों की जान बची है। घटना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाकर आग को बुझाई गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









