डंडे फटकारे तब हुईं दुकानें बंद
Apr 25 2021
ग्वालियर। कोरोना कफ्र्यू के बाद भी लोगों का सड़कों पर आना निरंतर जारी है। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए पुलिस ने रविवार को सख्त रवैया अपनाया। निर्धारित समय के बाद भी कई बाजारों में किराने की दुकानें खुली रहीं। दुकानें बंद कराने को लेकर पुलिस ने पहले हूटर बजाए। इसके बाद भी जब दुकानदारों ने दुकानें बंद नहीं की तो भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने डंडे फटकारे। पुलिस के सख्त तेवर देख दुकानदार दुकानें बंद कर निकल गए।
कोरोना संक्रमण तेजी से बढऩे के कारण शहर में ३0 अप्रैल तक कोरोना कफ्र्यू लगाया गया है। कोरोना कफ्र्यू में जिला प्रशासन ने गली-मोहल्लों में स्थित किराने की दुकानों को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक खोलने के आदेश हैं। इन किराने की दुकानों की आड़ में गली मोहल्लों में कई अन्य दुकानें भी खुल रही हैं। शादी का सीजन होने के कारण इन दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है।
पुलिस ने सुबह से की बाजारों में गश्त
दुकानों पर लोगों की भीड़ न जुटे और दुकानदार कोरोना गाइड लाइन का पालन करें इसको लेकर शहर के बाजारों में सुबह से पुलिस कर्मी गश्त पर रहे। पुलिस ने किराना के अलावा बाजारों में खुली अन्य दुकानों को बंद करा दिया। साथ ही दुकानदारों को दुकानों पर भीड़ जमा न करने की चेतावनी दी। इसके अलावा शहर में महाराज बाड़ा, मुरार, गोला का मंदिर, सराफा बाजार, उपनगर ग्वालियर आदि में कई अन्य दुकानें शटर बंद कर चलती रहीं।
भीड़ जमा न हो इसको लेकर बंद किए रास्ते
भीड़ जमा न हो इसको लेकर पुलिस ने कई रास्ते बंद कर दिए हैं। रास्ते बंद होने के कारण लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है। पुलिस ने मानस भवन से लेकर फूलबाग तक का रास्ता बेरिकेड्स लगाकर ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा मुरार, गोला का मंदिर, पिंटो पार्क, हजीरा, कंपू आदि क्षेत्रों में बेरीकेड्स लगाकर रास्ता रोका गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









