सीमित लोगों के साथ निकली बरातें

Apr 25 2021

ग्वालियर। रविवार को कई स्थानों पर बरात निकलीं। यहां दस से बारह लोगों के साथ दूल्हा घोड़ी पर बैठा। बैंड वाले भी सीमित संया में दिखाई दिए। कई स्थानों पर निकली बरातों में सोशल दूरी का पालन नहीं किया गया। इधर सुबह लोग अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और दुकानें खोली, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने दुकानों को बंद करा दिया। सिर्फ दूध, किराना, पेट्रोल पंप, मेडिकल और हॉस्पिटल को ही खोलने की अनुमति दी गई।