ऑक्सीजन प्लांट पर सिलेंडर लूटने की कोशिश, एडिशनल कलेक्टर को बुलानी पड़ी पुलिस

Apr 24 2021

ग्वालियर। भिंड रोड स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर शुक्रवार रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब निजी अस्पताल के कर्मचारी और कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजन सीधे वहां पहुंच गए। यहां से ऑक्सीजन जेएएच के लिए भेजी जा रही थी। निजी अस्पताल के कर्मचारी व मरीजों के परिजनों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूटना शुरू कर दिया। आनन-फानन में तीन थानों का फोर्स यहां भेजा गया। एसपी अमित सांघी ने बताया कि रात में प्लांट को लोगों ने घेर लिया और ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाने लगे। सूचना मिलने पर एडिशनल कलेक्टर टीएन सिंह यहां पहुंचे। उन्होंने स्थिति से अवगत कराया। इस पर तुरंत फोर्स रवाना किया गया।
केद्रीय मंत्री ने बोकारा प्लांट से एयरलिफ्ट कराया एक टैंकर
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने झारंखड और उड़ीसा से दो झारखंड के बोकारो प्लांट से एक ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट कर ग्वालियर लाने की व्यवस्था की है।