बेटी रक्षा मंच के युवा रोजाना करा रहे हैं 200 से अधिक परिवारों को भोजन
Apr 24 2021
ग्वालियर। कोरोना वायरस पूरे भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि विश्व में अपने पैर पसार रही है उसके कारण आज देश भर में लॉकडाउन की स्थिति बन गई है इस लॉकडाउन में कई लोग भूख के कारण परेशान हो रहे हैं खाने के लिए कहीं भी कोई व्यवस्था नहीं हो रही है जब इसे सभी को गणेश समाधिया बेटी रक्षा मंच सचिव द्वारा देखा गया तो उन्होंने युवाओं की टीम बनाई और निरंतर रोजाना कुछ ना कुछ बनवाकर के 200 से अधिक परिवारों को भोजन कराने का काम कर रहे हैं।
यह अभियान जबसे लॉकडाउन आरंभ हुआ है तब से निरंतर चल रहा है जो कि मुरार क्षेत्र के सदर बाजार सभी संतो सरकारी हॉस्पिटल मंदिरों पर पहुंचकर के बीमार दुखी और जिनके कोई आसरा नहीं है निराश्रित लोगों को भोजन कराने का कार्य कर रहे हैं इसमें उनके साथ लगभग 10 से अधिक युवा भागीदारी दे रहे हैं गणेश समाधिया नगर निगम में शासकीय ठेकेदार हैं उनके पिता राम निवास समाधिया नायब तहसीलदार हैं
गणेश और उनकी टीम पूरे क्षेत्र में नगर निगम के सहयोग से सैनी टायर का कार्य भी कर रहे हैं। साथी बीमार मरीजों को भोजन और दवाई पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। ऐसे युवा समाजसेवी और भी निकल कर ग्वालियर में आना चाहिए। जिससे इस महामारी के खिलाफ लड़ा जा सके इस संकट के दौर में जहां सभी लोग अपने घरों में छुपे हुए हैं। उसी संकट के समय में गणेश समाधिया अपनी टीम के साथ सुबह 8 बजे बाजार से सब्जी सामान लेने निकलते हैं और 12 बजे तक खाना बनवा करके वह जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं इस पुनीत कार्य में सभी लोगों का उनको सहयोग प्राप्त हो रहा है उनकी टीम में मनीष पाल, सत्यम पाराशर, अनुराधा तोमर, लोकेंद्र उपाध्याय, रामेश्वर राजपूत, हरिओम पाराशर, बल्लू चाचा, आकाश बंसल, विकास गुप्ता, मुकेश शर्मा, हेमलता राव, पूर्णिमा अग्रवाल, छाया तिवारी, प्राची राणा, रागिनी वर्मा आदि का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









