कोरोना संक्रमण की नहीं फिक्र, पुलिस ने लगाए डंडे
Apr 24 2021
ग्वालियर। शनिवार को महाराज बाड़ा पर मजदूरों और युवाओं की भीड़ इस बात का साफ संकेत है कि इन्हें कोरोना संक्रमण का कतई डर नहीं है। यहां पर पुलिस ने डंडे चलाकर इनको भगाया लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से गलियों से निकलकर सामने आ गए। गौरतलब है कि शुक्रवार को 1154 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही 21 संक्रमित की मौत हुई है। कलेक्टर ने शुक्रवार को कोरोना कफ्र्यू में किराना दुकानों को दी गई छूट को कम कर दिया है। अब गली मोहल्ला में किराना दुकान 7 से 9 बजे तक ही खुलेंगी। अभी तक 12 बजे तक खुल रही थीं। कल रात को कुछ अस्पताल से ऑक्सीजन न होने पर मरीजों को जेएएच में शिट करने पड़ा। बता दें कि संक्रमित का आंकड़ा 33 हजार पार हो गया है।
जुर्माना वसूला, फिर न घूमने की दी सलाह
कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर शनिवार सुबह पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ चालानी करते हुए जुर्माना वसूला गया।
ये लोग मास्क पहनने व शारीरिक दूरी के निर्देशों का पालन करने में लापरवाही करते पकड़े गए थे। कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए लगाए गए लाकडाउन में नियम कायदों का पालन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए थे। जिसके बाद शारीरिक दूरी व मास्क को लेकर जारी निर्देश व लाकडाउन का पालन कराने में पुलिस टीम ने सख्ती बढ़ा दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









