छोटे पडऩे लगे श्मशान, लक्ष्मीगंज में जगह फुल अब चार शहर का नाका और हरिशंकरपुरम में भी कोविड मृतकों के अंतिम संस्कार
Apr 24 2021
ग्वालियर। लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में कोविड मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बच रही है इसलिए शुक्रवार से चार शहर का नाका और हरिशंकरपुरम मुक्तिधाम को भी कोविड मृतकों की अंत्येष्टि के लिए खोल दिया गया। शुक्रवार को इन दोनों मुक्तिधाम पर एक-एक कोविड मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए बनाए गए गैस शवदाह गृह पर वेटिंग चल रही है।
मुक्तिधाम का जो हिस्सा कोविड मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए रिजर्व किया गया था, वहां चबूतरे ही नहीं जमीन पर भी जगह नहीं बची है। यहां हालात बिगडऩे के बाद लक्ष्मीगंज स्थित जैन समाज, महाराष्ट्रियन, मराठा और माहेश्वरी समाज के मुक्तिधाम को भी खोल दिया गया है। नगर निगम ने लक्ष्मीगंज में विद्युत शवदाह गृह की रिपेयरिंग का काम भी शुरू कर दिया। एक और गैस शवदाह गृह शुरू किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
दरअसल, लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में 11 चबूतरे हैं। पिछले तीन दिन में मृतकों की संख्या बढ़ी इसलिए चबूतरे खाली नहीं हो पाए। इस कारण जमीन पर अंतिम संस्कार शुरू किया कर दिया गया। शनिवार को दोपहर बाद जैन समाज का मुक्तिधाम खोल दिया गया। मुक्तिधाम स्वर्ण जैन मंदिर कमेटी द्वारा संचालित किया जाता है। अध्यक्ष निर्मल पाटनी एवं जैन महापंचायत के अध्यक्ष पारस जैन ने बताया कि मुक्तिधाम 24 घंटे खुला रहेगा।
अन्य मुक्तिधामों में अंतिम संस्कार शुरू कराए गए
लक्ष्मीगंज में विद्युत शवदाह गृह के प्लांट की रिपेयरिंग शुरू कराई गई है। एक और गैस शवदाह गृह शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अन्य मुक्तिधामों में भी कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार शुरू करवाए गए हैं।
अतिबल सिंह, उपायुक्त, नगर निगम
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









