ग्वालियर पुलिस ने सहयोग के लिये वेल्डर्स, व्यवसायी तथा मीडियाबंधुओं को दिया धन्यवाद

Apr 24 2021

ग्वालियर। कोरोनामहामारी के चलते निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की कमी के चलते आ रही परेशानी को देखते हुए गत रात्रि जिलाधीश ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी ने रातभर मौजूद रहकर मोर्चा संभाला। शुक्रवार की रात्रि ग्वालियर शहर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अचानक ऑक्सीजन की कुछ कमी परिलक्षित हुई। इस संबंध में अनेक सुझाव प्राप्त हुए जिसमें कुछ मीडिया की तरफ से भी उपयोगी सुझाव दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों से विचार विमर्शकर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सलाह के उपरान्त यह निष्कर्ष निकाला कि ग्वालियर जिले में वेल्डर्स, व्यवसायियों के पास बहुत सारे ऐसे सिलेण्डर्स हैं जिनका इस्तेमाल ऑक्सीजन सप्लाई के लिये किया जा सकता है। ऑक्सीज नसप्लाई के लिये पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा तत्काल ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि यह वक्त हमारे शहर की जनता के लिये कुछ कर गुजने का है। इसलिए सभी थाना प्रभारी अपने स्टॉफ के साथ तत्काल थाना क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्री, ऑटोमोबाइल, वेल्डिंग की दुकानों तथा व्यवसायियों से संपर्क करें तथा उनके पास मौजूद ऑक्सीजन सिलेण्डर को अपने नजदीकी अस्पताल में पहुॅंचायें।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानाक्षेत्र से ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता संबंधी जानकारी स्मार्ट सिटीसीईओ श्रीमती जयति सिंह एंव एएसपी शहर पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर को देते हुए आवश्यकता के आधार पर प्राप्त हो रहे सिलेण्डर्स को अस्पतालों तक पहुंचाया गया। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा द्वारा इस पुनीत कार्य में लगे सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों पुरूस्कृत करने की घोषणा की है। 
इस विपरीत परिस्थिति में पुलिस का सहयोग करने के लिये वेल्डर्स, व्यवसायियों एवं मीडिया का ग्वालियर पुलिस की ओर से आभार व हद्य से धन्यवाद।