2021 जेम्स डायसन अवॉर्ड प्रविष्टियों के लिए खुला
Apr 23 2021
वर्ष 2005 से, जेम्स डायसन अवॉर्ड ने आविष्कार करने वाले और उद्यमी स्नातकों और इंजीनियरिंग व डिज़ाइन के हाल के स्नातकों को ‘कुछ ऐसा डिजाइन करने की चुनौती दी है जो किसी समस्या का समाधान करती हो।’ व्यापक और खुली रखने जाने वाली इन छोटी-छोटी चुनौतियों का उद्देश्य यह है कि स्टूडेंट्स बड़ी समस्याएं हल कर सकें। पिछले विजेताओं ने अक्षय ऊर्जा उत्पादन, टिकाऊ प्लास्टिक के नए रूपों और चिकित्सा व कैंसर स्क्रीनिंग के समाधान ढूंढे हैं। जेम्स डायसन दो वैश्विक विजेताओं को चुनता है। इन्हें पैसा तो मिलता ही है, साथ ही, वैश्विक पहचान भी मिलती है। साथ ही, यह वास्तविक जीवन के व्यावहारिक अनुप्रयोगों में अपने विचारों को ले जाने की दिशा में पहला कदम साबित होता है।
डायसन के संस्थापक और चीफ इंजीनियर जेम्स डायसन ने कहा, “युवा लोग दुनिया को बदलना चाहते हैं और यह अवार्ड उन्हें ऐसा करने के लिए महत्वपूर्ण फंडिंग, मान्यता और अपने विचारों को लॉन्च करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। वे उल्लेखनीय रूप से सफल रहे हैं। 65 फीसदी अंतरराष्ट्रीय विजेता अपने विचारों को व्यवसायीकरण कर रहे हैं। यह तब है, जबकि 90 फीसदी स्टार्ट-अप विफल हो जाते हैं। मैं उन क्रांतिकारी आविष्कारों की तलाश में हूँ, जो स्थापित सोच को चुनौती देते हैं, और उस पर सवाल खड़े करते हैं। शुभकामनाएं। ’’
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









