सार्वजिनक शौचालय का एग्जॉस्ट फैन भी नहीं छोड़ा, चोरी का वीडियो हुआ वायरल
Apr 23 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में चोरों ने इस बार दुकान और मकान को नहीं बल्कि नगर निगम के सार्वजनिक शौचालय को अपना निशाना बनाया है। चोर सार्वजनिक शौचालय में दाखिल हुए और एग्जॉस्ट फैन चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का वीडियो बनाकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चल रहा है। घटना पुरानी छावनी की है। क्षेत्रीय लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत की है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पुरानी छावनी गांव वार्ड 64 में सर्वजनिक शौचालय बना हुआ है। जहां देर रात तीन चोर बाइक पर सवार होकर आए और चोरों ने सार्वजनिक शौचालय को अपना निशाना बनाया और अंदर से लगे एग्जॉस्ट फैन को चोरी कर ले गए। चोरों की संख्या तीन थी और वह बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम दिया और बाइक पर सवार होकर भाग गए, लेकिन चोरों की हरकत पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कुछ ही देर में यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। जब क्षेत्रवासियो को चोरी का पता चला तो उन्होंने नगर निगम के वार्ड 64 के जोनल ऑफिसर आरके श्रीवास्तव से की। जहां उनकी शिकायत पर जोनल ऑफिसर ने लिखित आवेदन कर पुरानी छावनी थाना में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बाइक व हुलिया से चोरों की तलाश
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के गांव पुरानी छावनी में सार्वजनिक शौचालय से चोरी करने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर बाइक और चोरों का हुलिया देखकर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









