लोगों की भीड़ सड़क पर बेकाबू पुलिस चालान काटने में व्यस्त

Apr 23 2021

ग्वालियर। शुक्रवार को कोरोना कफ्र्यू का आठवां दिन है। सुबह से ही सड़कों पर हलचल और बाजारों में भीड़ दिखी। जिस कोरोना को हराने के लिए बंदी जैसा फैसला लिया गया उसको भुलाकर लोग खुलेआम इधर से उधर घूमते दिख रहे हैं। गुरूवार को 3878 लोगों की जांच में 1196 लोग संक्रमित पाए गए। कुल आंकड़ा 1222 हो गया। वहीं 684 लोगों ने कोरोना को हराया है। अब सक्रिय मरीजों की संया 8660 हो गई है। शुक्रवार को  भैंसमंडी सरकारी अस्पताल और जनकगंज मंडी स्थित सिविल अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर कोरोना की जांच नहीं हो सकी।
परेशान लोग फिर माधव डिस्पेंसरी में लाइन में लगे दिखाई दिए। बता दें कि कोरोना की स्थिति दिन पर दिन बेकाबू होती जारी है। हर तरफ कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। इसके बावजूद लोग बेपरवाह होकर सड़कों पर भीड़ बढ़ा रहे हैं। सराफा बाजार की गलियों की दुकानें शटर आधा शटर डाले खुली रहीं। कोरोना की रफ्तार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसका प्रमाण जिले में संक्रमितों की मिल रही संख्या है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
भीड़ पर नो कंट्रोल
शुक्रवार को शहर में काफी भीड़ रही। ऐसे में लोग मास्क लगाए तो दिखे, लेकिन सामाजिक दूरी नदारद थी। जबकि ऐसा करना घर परिवार की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना है। जिले में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होने के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। इसका प्रमाण सड़क पर निकल रहे लोग हैं। यह खतरनाक साबित हो सकता है।
बिना अनुमति के कैसे खुली दुकान
झण्डा का पुरा शराब की दुकान पर लोगों की भीड़ जिला प्रशासन ने 30 अपै्रल तक कोरोना कफ्र्यू को बढ़ाया है। सभी दुकानें और लीकर शॉप पाबंदी के तहत बंद है लेकिन शुक्रवार सुबह तिघरा रोड स्थित झण्डा का पुरा में देशी शराब की कलारी खुली और यहां पर लोगों की भीड़ देखी गई।