'कोविड मृतकÓ श्मशान रिजर्व , मदद के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क व निगमकर्मियों की तैनात
Apr 22 2021
ग्वालियर। जिस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए शहर में अस्पताल कम पड़ रहे हंै वहीं कोरोना से पीडि़त मरीजों की मौत होने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए मुक्तिधाम में जगह तक नहीं मिल पा रही है ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए निगम प्रशासन ने गुरूवार से विवेकानंद नीड्म स्थित मुक्तिधाम को कोविड दाह संस्कार के लिए रिजर्व कर दिया है। अब विवेकानंद नीड्म श्मशान घाट में आगामी व्यवस्था तक केवल कोविड संक्रमित मृतकों का ही अंतिम संस्कार होगा।
शहर में कोरोना संक्रमण जमकर कहर बरपा रहा है एक ओर जहां रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या रिकार्ड बना रही है वहीं अब इस बीमारी से पीडि़त मरीजों की मौत का आंकड़ा भी शहरवसियों में खौफ पैदा करता दिख रहा है। बीते तीन दिनों की ही बात कर ली जाए तो बीते 72 घंटे में ही चार दर्जन से अधिक लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हो चुकी है ऐसे में मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए लक्ष्मीगंज स्थित मुक्तिधाम में जगह नहीं मिलने के कारण खुली खाली पड़ी जगह में ही चिता सजाकर अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
मृतकों के परिजनों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने अब विवेकानंद नीड्म स्थित मुक्तिधाम को कोविड मरीजों के दाह संस्कार के लिए सौ फीसद रिजर्व कर दिया है नई व्यवस्था आज से ही लागू होगी।
22 चबूतरे में है अंतिम संस्कार के लिए
लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में कुल 22 चबूतरे मृतक के अंतिम संस्कार के लिए उपलब्ध हैं लेकिन रोजाना ही कोविड संक्रमण से पीडि़त मरीजों की संख्या बढऩे के कारण अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए गुरूवार से विवेकानंद नीड्म में स्थित दर्जन भर चबूतरों पर केवल कोविड संक्रमित मरीजों की ही अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।
मुरार मुक्तिधाम में करना होगा अंतिम संस्कार
गुरुवार से जहां विवेकानंद नीड्म पहुंचने वाले कोविड मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए रिजर्व होगा वहीं सामान्य मृतकों को अंतिम संस्कार इस मुक्तिधाम के आसपास के इलाकों में रहने वालों को मुरार मुक्तिधाम में पहुंचकर करना होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









