तहसीलदार ने खुले मिले तीन व्यसायिक प्रतिष्ठान किए सील
Apr 22 2021
भितरवार। कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को देख घोषित किए गए कोरोना कफ्र्यू का पालन कराने के लिए अमले के साथ सड़कों पर उतरे तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव ने बाजार में खुले मिले तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठान सील कर दिए। कोरोना से बचाव के लिए जिला शासन द्वारा घोषित कोरोना कफ्र्यू में दुकानें खुलने की मिल रहीं शिकायतों एवं बाजार में अनावश्यक घूम रहे लोगों की जानकारी मिलने पर प्रभारी तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली, सीएमओ सतीश दुबे साथ बाजार में घूमे इस दौरान उन्हें बस स्टैंड पर श्री राम किराना स्टोर, मेन तिराहे पर डायमंड रेडीमेड एवं बांसोड़ी तिराहे पर खुले मिले गल्ला व्यापारियों के प्रतिष्ठान जयराज ट्रेडिंग की दुकान को कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर सील कर दिया। वहीं इस दौरान बाजार में घूमे अधिकारियों ने बिना मास्क पहने अनावश्यक घूमते मिले लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाही की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









