आगजनी से हुए नुकसान का मुआबजा जल्द प्रदान करें
Apr 22 2021
भितरवार। आग लगने से किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। उन्हें आगजनी से हुए नुकसान का मुआबजा जल्द प्रदान किया जाए। पीडि़त किसानों की हर संभव सहायता के लिए पूरे प्रयास किए जाएं। यह बात पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक लाखन सिंह यादव ने अधिकारियों से कही। पिछले दिनों भितरवार विकासखंड के ग्राम टेकपुर, गढ़ीसालमपुर,मेहगांव में आग लगने से कुछ किसानों की खड़ी गेहूं की फसल एवं खेतों पर बने कुछ किसानों कच्चे मकान जलकर गए थे। वहीं आग की चपेट में आने से कुछ किसानों के पशु भी जल गए थे। जिसकी सूचना मिलने पर गुरूबार को पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक लाखन सिंह यादव तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी को लेकर आगजनी से पीडि़त इन किसानों के बीच पहुँचे। जहाँ उन्होंने आग हुई क्षति को देखा। वहीं इस दौरान पीडि़त किसानों ने पूर्व मंत्री श्री यादव से कहा कि आग लगने से बहुत नुकसान हुआ है। हमारे सामने आर्थिक समस्या पैदा हो गई है। शासन प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। किसानों की ऐसी बात सुन पूर्व मंत्री श्री यादव ने उपस्थित अधिकारियों की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि शासन के नियमानुसार किसानों को आगजनी में हुए नुकसान का मुआबजा जल्द से जल्द प्रदान किया जाए।इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









