घर-घर जाकर निगम समेटेंगी बायो मेडीकल बेस्ट, रवाना की नई गाडिय़ां

Apr 22 2021

ग्वालियर। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के साथ ही एक बार फिर शहर में मरीजों को हों क्वारेंटाइन कराने का सिलसिला शुरु हो गया है। यहां से निकलने वाले मेडीकल बेस्ट से संक्रमण न फैले इसके लिए नगर निगम ने गुरूवार सुबह तीन नई गाडिय़ां ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग रवाना कीं, जो हर रोज सुबह से दोपहर दो बजे तक यहां से बायो मेडीकल बेस्ट समेटकर केदारपुर लैंडफिल साइट ले जाकर इसे जलाकर डिस्पोज करेंगी।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों कोरोना संक्रमण शहर में तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते अस्पतालों के अलावा अन्य स्थानों पर भी कोरोना सेंटर बनाए गए हैं, वहीं संक्रमितों को घरों में भी क्वारेंटाइन किया जा रहा है। ऐसे में हालात यह बन रहे थे कि जो लोग होम क्वारेंटाइन हैं वह अपना मेडीकल बेस्ट मसलन कोरोना किट, मास्क व अन्य बायो बेस्ट सामान्य तौर पर डाले जाने वाले कचरे में फैंक रहे थे, इन हालात में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ रहा था, क्योंकि यह बेस्ट शहर के ही डंपिंग स्टेशनों पर डाला जा रहा था। इश तरह की शिकायतें मिलने के बाद निगम ने इसके लिए प्रथक से गाडिय़ां चलाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया।
दो लोग रहेंगे गाड़ी पर तैनात
बायो मेडीकल बेस्ट समेटने के लिए रवाना की गई गाडिय़ों पर ज्यादा स्टॉफ न रखते हुए केवल दो लोगों की तैनाती की गई है, इनमें एक ड्रायवर व दूसरा हैल्पर होगा, जो क्वारेंटाइन सेंटरों को साथ ही होम क्वारेंटाइन मरीजों का मेडीकल बेस्ट समेटकर केदारपुर लैंडफिल साइड न सिर्फ पहुंचाएंगे, बल्कि उसे डिस्पोज भी करेंगे। इसकी हर रोज उन्हे रिपोर्ट भी देनी होगी। यदि जरूरत पड़ी तो फिर गाडिय़ां व स्टाफ इस काम पर लगाया जाएगा।