इंटरनेशनल अर्थ डे पर हुई आन लाइन ड्राइंग प्रतियोगिता तीन सैकड़ा बच्चों ने लिया बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

Apr 22 2021

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 22 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस  के अवसर पर तीन आयु वर्ग में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी  इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में तीन आयु वर्ग थे वर्ग ए में 5 साल से 8 साल के प्रतिभागी शामिल हूये। इसमें बच्चे अपने मनपसंद विषय पर चित्रांकन बनाया वर्ग बी में 9 साल से 14 तक के प्रतिभागी शामिल हूये इसमें पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ विषय पर चित्रांकन बनाया  एवम् वर्ग सी में 15 साल से ऊपर के प्रतिभागी इन्होंने भी पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ विषय पर चित्रांकन बनाया है। आज के इस आयोजन में कऱीब तीन सैकड़ा से अधिक बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से सुन्दर एक अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर चित्रांकन बनाया। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को इसके लिए 22 अप्रैल को दिन तीन बजे  से 5 बजे तक का समय दिया गया था।  ड्राइंग शीट पर प्रतियोगी को अपना नाम और उम्र और मोबाइल नंबर अंकित किया है। तीनों वर्ग में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार द्धितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार व सभी भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिये जायेंगे। इसमें प्रतिभागियों को अपने चित्रांकन बनाते हूये की फोटो व एक मिनट की विडियो भी बनाते हूये भी प्रतिभागियों से मांगी गई है चित्रांकन सीट एवम् विडियो वाट्स अप पर भेजना था निर्णायक मंडल का निर्णय सर्व मान्य होगा विजेताओं की घोषणा भी 24 अप्रैल को सुबह पेपर के माध्यम से वाट्स अप के माध्यम से सूचना दी जायेगी। आज के इस आयोजन में अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी की अहम भूमिका निभाई।