देर तक खुली दुकानों के शटर, पुलिस को देख गिरते गए दुकानों पर भीड़, आई पुलिस, पसरा सन्नाटा
Apr 22 2021
ग्वालियर। कोरोना कफ्र्यू के दौरान गली- मोहल्लों में किराने की दुकान खुलने के आदेश की आड़ में गुरुवार को कई अन्य दुकानें भी खुल गई। दोपहर 12 बजे तक लोगों ने दुकानों पर पहुंचकर जरूरत का सामान खरीदा। ढिलाई के बाद दोपहर में पुलिस सड़कों पर उतर आई। पुलिस की टीम के सड़क पर उतरने के बाद देखते ही देखते दुकानों के शटर गिर गए और दुकानों पर भीड़ लगा रहे लोग रफूचक्कर हो गए।
जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को शहर में 30 अप्रैल तक कोरोना कफ्र्य लगा दिया है। कोरोना कफ्र्यू में इस बार किराने की दुकानों को कुछ राहत दी है। प्रशासन द्वारा किराने की दुकानों को दोपहर 12 बजे तक खोलने के आदेश दिया गया है। सात दिन लगे कफ्र्यू के चलते कई लोगों के घर की रोजमर्रा की जरूरत का सामान खत्म हो गया। इसको लेने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सामान जल्दी में लेने के लिए खरीदारों ने कोरोना नियमों का पालन भी नहीं किया। लोग एक-दूसरे से सटकर सामान खरीदते नजर आए।
कई अन्य दुकानें भी खुल गईं
किराने की दुकानों की आड़ में गुरुवार को जनरल स्टोर, बेकरी और बिजली आदि की कई दुकानें दुकानदारों ने खोल लीं। शहर के ठाटीपुर, सिटी सेंटर, मुरार, गोला का मंदिर, हजीरा, चंद्रवदनी नाका, फूलबाग, उपनगर ग्वालियर, कंपू, महाराज बाड़ा आदि क्षेत्र में कई अन्य दुकानें भी खुल गईं। गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी ज्यादा रही।
मनमाने दाम पर बेचा किराना
दाल बाजार बंद होने के कारण दुकानों पर गली-मोहल्लों की दुकानों पर सीमित सामान रहा। सीमित सामान रहने के कारण दुकानदारों ने तेल, दाल, साबुन, पेस्ट, चावल, मसाले आदि मनमाने दामों पर बेचे। दुकानदारों ने लोगों को प्रिंट रेट से ज्यादा में सामान दिया।
परमिशन लेने जा रहा हूं शादी की
इंदरगंज चौराहे पर सूबेदार अनुपम भदौरिया ने जब दो युवकों को चेकिंग में रोका और सड़क पर निकालने का कारण पूछा तो युवकों ने बताया कि साहब 30 अप्रैल की शादी है और परमिशन लेने जा रहा हूं। कल भी गया था, लेकिन कल छुट्टी थी इसलिए वापस लौटना पड़ा। कलेक्ट्रेट में शादी की परमिशन के लिए काफी भीड़ रहती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









